अंबा से मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

Published at :30 Dec 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अंबा से मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

अंबा से मारपीट का आरोपित गिरफ्तार अंबा (औरंगाबाद). सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव के सुधीर सिंह बुधवार के पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि संजय कांड संख्या 29-15 में नामजद आरोपित है. उसके भाई सुदेश सिंह ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने […]

विज्ञापन

अंबा से मारपीट का आरोपित गिरफ्तार अंबा (औरंगाबाद). सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव के सुधीर सिंह बुधवार के पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि संजय कांड संख्या 29-15 में नामजद आरोपित है. उसके भाई सुदेश सिंह ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे अंबा बाजार से गिरफ्तार किया गया.——————दुर्घटनाओं से परेशान रही पुलिसकुटुंबा(औरंगाबाद). कुटुंबा थाना क्षेत्र में बुधवार को दो सड़क दुर्घटनाओं से पुलिस पूरे दिन परेशान रही. सुबह करीब नौ बजे ही ओरडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. थानाध्यक्ष सुभाष राय, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जाम हटा कर यातायात बहाल करने व शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने मे लगे रहे. जनप्रतिनिधि, प्रशासन व पुलिस के प्रयास से करीब साढ़े 12 बजे सड़क से जाम हटी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा. इसके साथ करीब डेढ़ बजे रसोइया के समीप बाइक से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन