गांववालों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक

Published at :30 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
गांववालों की समस्याओं से अवगत हुए  विधायक

गांववालों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक (फोटो नंबर-15)कैप्शन- दौरे के क्रम में औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर औरंगाबाद (नगर) बुधवार को औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने अपने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और लोगों को सुविधनुसार हर तरह की मदद देने का भी आश्वासन […]

विज्ञापन

गांववालों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक (फोटो नंबर-15)कैप्शन- दौरे के क्रम में औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर औरंगाबाद (नगर) बुधवार को औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने अपने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और लोगों को सुविधनुसार हर तरह की मदद देने का भी आश्वासन दिया. सदर प्रखंड की नौगढ पंचायत के बिसैनी, खान कपसिया, रेड़िया, नेहुटा, नेहूटी, नावाडीह सहित अन्य गांवों में जाकर विधायक ने लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. गांववालों ने विधायक से बिजली संकट, पेयजल समस्या, स्वास्थ्य सुविधाएं की घोर अभाव व शिक्षा में सुधार लाने प्राथमिकता से कही. किसानों ने कृषि से संबंधित शिकायत की. कहा कि सिंचाई के साधन भरपूर नहीं होने से काफी परेशानी होती है. इस पर विधायक आनंद शंकर ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार सरकार हर क्षेत्र में लोगों की समस्याएं दूर करने की प्रयास कर रही है. कुछ समय लगेगा पर सभी की समस्याएं दूर होगी. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस तरह से मेरे ऊपर जिम्मेवारी सौंपी है उसे हम कभी भूलनेवाले नहीं है. जितना होगा हम समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे. इस क्षेत्र का विकास करना मेरा प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से गांव-गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं से रू-ब-रू हो रहे हैं. दौरा के क्रम में नौगढ पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह, पप्पू कुमार, शिवपूजन सिंह, अजय सिंह, मलय कुमार, हबीब अख्तर, सल्लू खान आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन