डक्किी तोडने व झपटा मारने में माहिर हैं अपराधी

Published at :29 Dec 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
डक्किी तोडने व झपटा मारने में माहिर हैं अपराधी

डिक्की तोडने व झपटा मारने में माहिर हैं अपराधी दाउदनगर ,(अनुमंडल). दाउदनगर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला जुराबगंज निवासी जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वे डिक्की तोडकर और झपटा मारकर छिनतई करने में माहिर हैं. बताया जाता है कि दोनों अपराधियों के एसबीआई के पास बाईक पर […]

विज्ञापन

डिक्की तोडने व झपटा मारने में माहिर हैं अपराधी दाउदनगर ,(अनुमंडल). दाउदनगर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला जुराबगंज निवासी जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वे डिक्की तोडकर और झपटा मारकर छिनतई करने में माहिर हैं. बताया जाता है कि दोनों अपराधियों के एसबीआई के पास बाईक पर होने की सूचना पुलिस को मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो एक अपराधी बाईक चालू कर एवं एक अपराधी पैदल भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकडा. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ये अपराधी छिनतई की बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. जैसे ही कोई व्यक्ति मोटी रकम लेकर बैंक से निकलता तो पीछा कर सुनसान इलाका पाते ही अपराधी उस व्यक्ति से छिनतई कर लेते. वर्ष 2013 में भी काशी उर्फ राजपाल यादव ने एक बाईक सवार से बैग छीना था ,लेकिन बाईक सवार ने पीछा करते हुये एक अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. उस समय राजपाल भागने में सफल हो गया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी . अपराधियों ने अगस्त महीने में तीन घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. 18 अगस्त को इन्हीं अपराधियों द्वारा औरंगाबाद के करमा रोड में बंधन बैंक के कर्मचारियों से एक लाख 89 हजार रूपया छीन लिया था. 22 अगस्त को दरिहट में विजय कुमार नामक व्यक्ति के डिक्की से इन अपराधियों ने चार लाख रूपये उडा लिये थे. 23 अगस्त को इन्हीं अपराधियों ने औरंगाबाद में बारूण के जनसेवक बटेश्वर राम के बाईक की डिक्की से चार लाख 23 हजार रूपये उड़ा लिये थे. अब ये अपराधी दाउदनगर में अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, जो पुलिस के सक्रियता के कारण विफल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन