गांवों में लगीं सोलर लाइटें खराब

Published at :30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में लगीं सोलर लाइटें खराब

गांवों में लगीं सोलर लाइटें खराब जनप्रतिनिधि भी नहीं कर रहे पहल देवकुंड (औरंगाबाद) बिजली रहित गांवों के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लगायी गयीं सोलर लाइटें खराब हैं. इससे गांववालों में आक्रोश है. जब सोलर लाइटें गांवों में लगायी गयी थी, उस वक्त गांववालों में खुशी थी. बिरहारा, पुरहारा, रघुनाथपुर, किसुनपुर, रसुलपुर, अमझर, मनपुरा, […]

विज्ञापन

गांवों में लगीं सोलर लाइटें खराब जनप्रतिनिधि भी नहीं कर रहे पहल देवकुंड (औरंगाबाद) बिजली रहित गांवों के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लगायी गयीं सोलर लाइटें खराब हैं. इससे गांववालों में आक्रोश है. जब सोलर लाइटें गांवों में लगायी गयी थी, उस वक्त गांववालों में खुशी थी. बिरहारा, पुरहारा, रघुनाथपुर, किसुनपुर, रसुलपुर, अमझर, मनपुरा, डुमरा, रतनपुर, बघोई, डिंडिर व बंधवां आदि गांवों में लगीं सोलर लाइटें खराब हो गयी हैं. इसकी मरम्मत के लिए गांववालों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी. लेकिन, कोई पहल नहीं की गयी. सबसे खराब स्थिति महादलित बस्तियों की है. लाइट जलने से यहां के बच्चे शाम होते ही चौमुहान पर बने चबूतरे पर पढ़ने के लिए एकत्रित हो जाते थे. लेकिन, लाइट खराब रहने से शाम में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. डिंडिर गांव में दुर्गा स्थान के पास मोड़ पर सोलर लाइट लगाने के लिए मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा स्वीकृत किया गया. उसके बाद सोलर लाइट व सोलर प्लेट वहां के स्थानीय लोगों को दे दिये गये. लेकिन, बैटरी नहीं दी गयी. इसकी वजह से उस मोड़ पर आठ माह से लाइट नहीं जल रही है. इस संबंध में कई माह पहले पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास लोगों ने आवेदन के माध्यम से सोलर लाइट की समस्या से अवगत कराया था. लेकिन, आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन