रालोसपा विधायक के निधन पर जताया शोक

रालोसपा विधायक के निधन पर जताया शोक हसपुरा.रालोसपा के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है. पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिन्हा, प्रखंड सचिव श्रीकांत वर्मा, राजेश रंजन ने कहा कि बसंत बाबू पार्टी के जुझारू व कर्मठ […]
रालोसपा विधायक के निधन पर जताया शोक हसपुरा.रालोसपा के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है. पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिन्हा, प्रखंड सचिव श्रीकांत वर्मा, राजेश रंजन ने कहा कि बसंत बाबू पार्टी के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता थे. वे पहली बार मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा से चुने गये थे. बसंत बाबू के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. दूधेश्वर कुशवाहा, रामकृपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










