पौराणिक धरोहर देखने से बच्चों का बढ़ता है ज्ञान

Published at :30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
पौराणिक धरोहर देखने से बच्चों का बढ़ता है ज्ञान

पौराणिक धरोहर देखने से बच्चों का बढ़ता है ज्ञान फोटो नंबर-1, परिचय-हरी झंडी दिखा कर रवाना करते संचालक शिव प्रसाद सिंहहसपुरा.प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं दो दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर ऐतिहासिक धरोहर देखने गयी, जिसे विद्यालय के संचालक शिव प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिख कर रवाना किया. इस दौरान शिव […]

विज्ञापन

पौराणिक धरोहर देखने से बच्चों का बढ़ता है ज्ञान फोटो नंबर-1, परिचय-हरी झंडी दिखा कर रवाना करते संचालक शिव प्रसाद सिंहहसपुरा.प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं दो दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर ऐतिहासिक धरोहर देखने गयी, जिसे विद्यालय के संचालक शिव प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिख कर रवाना किया. इस दौरान शिव प्रसाद सिंह, वार्डेन पिंकी कुमारी, कार्यालय सहायक सुशील सिंह ने कहा कि परिभ्रमण पर जाने से बच्चों को ऐतिहासिक धरोहर का ज्ञान बढ़ता है. बच्चे जब अपनी आंखों से राजगीर, पावापुरी, नालंदा, बोधगया के एतिहासिक व पौराणिक धरोहर देखेंगे, तो उन्हें मानसिक के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान प्राप्त होगा. विद्यालय के बच्चे एक साथ राजगीर के गर्म कुंड में स्नान कर आनंद उठायेंगे. वहीं नालंदा का पौराणिक धरोहर के खंडहर व बोधगया में बोद्धि वृक्ष को देख कर अवलोकन करेंगे. विद्यालय के अंशकालीक व पूर्णकालीक शिक्षिका रंभा कुमारी, रूबी कुमारी गुप्ता, रूकैया परवीन, रसोइया सुनैना देवी, छात्रा ललिता, सोनी,सीमा, अफसाना, रूकसाना, आफरी व छात्राएं परिभ्रमण पर ऐतिहासिक धरोहर देखने गयीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन