13 को होगी विवादित जमीन की नापी

13 को होगी विवादित जमीन की नापी बिराटपुर मुहल्ला स्थित मेहतर टोली में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के साथ अधिकारियों ने नगर थाने में की बैठक (फोटो नंबर-27) कैप्शन-नगर थाने के बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ दोनों समुदाय के लोग औरंगाबाद (सदर)शहर के बिराटपुर मेहतर टोली में कब्रिस्तान घेराबंदी के पहले जमीन […]
13 को होगी विवादित जमीन की नापी बिराटपुर मुहल्ला स्थित मेहतर टोली में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के साथ अधिकारियों ने नगर थाने में की बैठक (फोटो नंबर-27) कैप्शन-नगर थाने के बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ दोनों समुदाय के लोग औरंगाबाद (सदर)शहर के बिराटपुर मेहतर टोली में कब्रिस्तान घेराबंदी के पहले जमीन विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को नगर थाने में एक बैठक हुई. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों में एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू, सीइओ व नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह के साथ दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए. जानकारी के अनुसार, बिराटपुर मुहल्ला स्थित मेहतर टोली में कुवंर विजय ब्रहृम स्थान की जमीन पर उठे विवाद व दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा जमाने के विरोध को सुलझाने को लेकर बैठक की गयी. इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने जमीन की वस्तु स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया. बैठक की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि कब्रिस्तान घेराबंदी व धर्म स्थल जमीन कब्जा के विरोध में पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से आपत्ति दर्ज करायी गयी थी, जिसकी नापी के लिए प्रशासन ने पूर्व में भी दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द कायम रखते हुए नापी तारीख निर्धारित की थी. पर, किसी कारण वश नापी नहीं हो पायी थी. इसके बाद सोमवार को दोनों पक्षों को नापी के लिए थाने में बुलाया गया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 दिसंबर को विवादित जमीन की नापी दोनों पक्षों के समक्ष करायी जायेगी. एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने दोनों समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द बनाये रखने व शांतिपूर्ण तरीके से मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. बैठक में हिंदू युवा के प्रांतीय संयोजक अनिल सिंह, समाजसेवी राजू लहेरी, रामपति चौधरी, रामेश्वर मेहता, विपिन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद कमरूद्दीन, मोहम्मद कैशर उर्फ पप्पू, खुर्शिद आलम व हैदल अली उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










