सेवा करनेवाले हार से नहीं होते विचलित : प्रमोद

सेवा करनेवाले हार से नहीं होते विचलित : प्रमोद फोटो नंबर-15, परिचय-जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रमोद कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.लोक जनशक्ति पार्टी के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने गोरडीहा पंचायत के मई, भुइंया बिगहा, लहास, सिमवा व सहदा गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिले और चुनाव में सहयोग करने के […]
सेवा करनेवाले हार से नहीं होते विचलित : प्रमोद फोटो नंबर-15, परिचय-जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रमोद कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.लोक जनशक्ति पार्टी के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने गोरडीहा पंचायत के मई, भुइंया बिगहा, लहास, सिमवा व सहदा गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिले और चुनाव में सहयोग करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि आप लोगों का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ. चुनाव में पराजय भले ही हुई है, लेकिन मैं हार व जीत से विचलित नहीं हुआ हूं. क्योंकि मैं एक सेवक हूं और सेवा करने के उद्देश्य से ही राजनीति में आया हूं. जनसंपर्क अभियान चला कर गांव -गांव जाने का मेरा उद्देश्य भी यही है कि लोगों की समस्याओं को जाने और उसे समाधान का प्रयास शुरू करें. उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में हमने जो विकास की लकीर खींची है उस पर विकास रूपी गाड़ी चलती रहेगी और आपके दुख व सुख के साथ मैं आपके समीप रहूंगा. जनसंपर्क अभियान में अशोक सिंह, प्रो संतोष सिंह, रामानुज पासावान, दीनानाथ विश्वकर्मा, रामलायक सिंह भी साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










