गरीबों के हित में शराब बंदी की घोषणा

Published at :28 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के हित में शराब बंदी की घोषणा

गरीबों के हित में शराब बंदी की घोषणा मदनपुर.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी की घोषणा का विभिन्न दलों ने स्वागत किया है. जिला युवा जदयू अध्यक्ष पिंटू मेहता व उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि शराब का सेवन करने से कितनी जिंदगी समाप्त हो गयी,कितने […]

विज्ञापन

गरीबों के हित में शराब बंदी की घोषणा मदनपुर.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी की घोषणा का विभिन्न दलों ने स्वागत किया है. जिला युवा जदयू अध्यक्ष पिंटू मेहता व उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि शराब का सेवन करने से कितनी जिंदगी समाप्त हो गयी,कितने घर बरबाद हो गये. खासकर युवा पीढ़ी शराब के गिरफ्त में आकर असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं. शराब पीकर पुरुष घर की महिलाओं के साथ क्रूरता का व्यवहार करते हैं. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शराब बरबादी का मूल है. गरीब, मजदूर अपनी कमाई का अधिक हिस्सा शराब में खर्च कर देते हैं. अब उस पैसा को शराब बंदी होने से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च करेंगे, जिनसे उनका भविष्य संवरेगा. राजद नेता सह पूर्व मुखिया सरफराज आलम ने कहा कि शराब सभ्य समाज पर एक कोढ़ के रूप में है. शराब सेवन के कारण अक्सर सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है. समाजिक कार्यकर्ता सह पंचायत समिति प्रतिनिधि देवनंदन साह ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों के बीच शराब इस कदर पैठ कर गया था कि उनकी आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य बराबद हो रहा था. नीतीश कुमार ने शराब बंदी का जो ऐतिहासिक कदम उठाया है उसे पूरा मध्यम वर्गीय समाज स्वागत करने को तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन