करेंट लगने से वृद्ध की मौत

करेंट लगने से वृद्ध की मौत औरंगाबाद (नगर)ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव में करेंट लगने से 60 वर्षीय वृद्ध दिलचंद ठाकुर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह गांव के बधार में शौच के लिए गये थे, तभी बिजली तार के चपेट में आ गये. इसमें वे गंभीर रूप से झुलस गये और […]
करेंट लगने से वृद्ध की मौत औरंगाबाद (नगर)ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव में करेंट लगने से 60 वर्षीय वृद्ध दिलचंद ठाकुर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह गांव के बधार में शौच के लिए गये थे, तभी बिजली तार के चपेट में आ गये. इसमें वे गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ओबरा थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल गांव में पहुंच कर शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. वृद्ध की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










