बेहतर शक्षिा से छात्राएं हो रहीं अव्वल

Published at :27 Nov 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर शक्षिा से छात्राएं हो रहीं अव्वल

बेहतर शिक्षा से छात्राएं हो रहीं अव्वल विकास के पथ पर अग्रसर है मुड़िला का महिला कॉलेजअंबा (औरंगाबाद) विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा का इकलौता महिला महाविद्यालय मुड़िला विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. महाविद्यालय में जहां स्वच्छता का ख्याल रखा जा रहा है. वहीं, मुखिया सत्यनारायण शर्मा तथा प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार सिंह ने संसाधन […]

विज्ञापन

बेहतर शिक्षा से छात्राएं हो रहीं अव्वल विकास के पथ पर अग्रसर है मुड़िला का महिला कॉलेजअंबा (औरंगाबाद) विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा का इकलौता महिला महाविद्यालय मुड़िला विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. महाविद्यालय में जहां स्वच्छता का ख्याल रखा जा रहा है. वहीं, मुखिया सत्यनारायण शर्मा तथा प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार सिंह ने संसाधन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि प्रत्येक कक्ष में फैन, बल्ब लगाया गया है. नियमित वर्ग के कारण पिछली परीक्षा में भी उक्त कॉलेज की छात्राएं जिले में अव्वल स्थान बना कर साबित किया कि शिक्षण कार्य का स्तर गुणवत्तापूर्ण है. प्रत्येक विषय के शिक्षकों में अध्ययन एवं अध्यापन की एक विशिष्ट शैली ही छात्राओं को जिले में अव्वल स्थान दिला रहा है. छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि भी महाविद्यालय से ससमय भुगतान कराने का कार्य विगत कई वर्षों से जारी है. कॉलेज में भवन का रख रखाव एवं उसके रंग रोगन का कार्य भी कराया गया है.महाविद्यालय के आंतरिक भाग में आकर्षक फूलों की क्यारियां इसके सौंदर्य में वृद्धि कर रहा है. महाविद्यालय में पहले बिजली नहीं थी वर्तमान प्राचार्य ने इसे तत्काल बिजली से जोड़ने की दिशा में कदम उठा कर बिजली सप्लाई सुचारु रूप से कराने का कार्य किया. खेल के विकास के लिए भी कदम उठाये जायेंगे और छात्राओं में इसके प्रति भी रूझान लाया जायेगा.महाविद्यालय सचिव ने बताया कि छात्राओं की आंतरिक प्रतिभा की पहचान के लिए विशेषज्ञों की सहायता से प्रतिभा की पहचान कर उन्हें सही दिशा में ज्ञान हासिल करने का अवसर देने का कार्य महाविद्यालय प्रबंधन उपलब्ध करायेगा. महाविद्यालय में वैसे छात्राएं भी अध्ययन कर रही है जो निर्धन परिवार के हैं. इसके लिए छात्राओं को स्व उपेंद्र पांडेय स्मृति कोष से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. अभिभावकों का मिल रहा सहयोग महाविद्यालय के कर्मचारियों का अनवरत सहयोग से विकास की प्रक्रिया नियमित जारी है. जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का सहयोग भी महाविद्यालय को प्राप्त होता आ रहा है. इस कारण हमारा हौसला बढ़ा है और भविष्य में और बेहतर परिणाम यहां से देखने को मिलेंगे. प्रबंधन किसी भी मामले में कोताही न कर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध है. प्रो दिनेश कुमार सिंह, प्राचार्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन