विशुनपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Published at :26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
विशुनपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

विशुनपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देवकुंड. हसपुरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुरा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है़ इस गांव में लगभग एक हजार लोग निवास करते है, लेकिन गांव में नाली का निमार्ण, ईंट सोलिंग, पीने के लिए चापाकल व लाइट के लिए सोलर लाइट नहीं लगाया गया है. गांव के दुखीत पासवान, […]

विज्ञापन

विशुनपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देवकुंड. हसपुरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुरा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है़ इस गांव में लगभग एक हजार लोग निवास करते है, लेकिन गांव में नाली का निमार्ण, ईंट सोलिंग, पीने के लिए चापाकल व लाइट के लिए सोलर लाइट नहीं लगाया गया है. गांव के दुखीत पासवान, सुरेंद्र रजवार, चुनेश्वर रजवार, बली सिंह, सलेंद्र सिंह, उमेश कुमार, महेश सिंह, श्रीकांत सिंह, वार्ड सदस्य सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इस गांव के प्रति जनप्रतिनिधि का ध्यान ही नहीं है. अगर रहता तो बुनियादी सुविधाओं के साथ भेदभाव नहीं किया जाता. शिक्षा के नाम पर इस गांव में एक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना किया गया है़ यहां के बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते है,लेकिन विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है़ आसपास के सभी गांव में बिजली के बल्ब जलते हैं, लेकिन यहां आज तक बिजली के पोल भी नहीं गाड़े गये है़ं इस गांव की मुख्य समस्या सड़क की है, जहां आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन