15 साल से शोभा की वस्तु बना जलमीनार

15 साल से शोभा की वस्तु बना जलमीनार फोटो नंबर-2- जलमीनार से नहीं हो पा रही पानी की आपूर्ति. प्रतिनिधि, रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में अवस्थित का पानी टंकी शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. पीएचइडी द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व शहर में जलापूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था. इसके बाद […]
15 साल से शोभा की वस्तु बना जलमीनार फोटो नंबर-2- जलमीनार से नहीं हो पा रही पानी की आपूर्ति. प्रतिनिधि, रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में अवस्थित का पानी टंकी शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. पीएचइडी द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व शहर में जलापूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था. इसके बाद कई बार विधानसभा व नगर पंचायत का चुनाव हुआ. कई विधायक भी बने. नगर पंचायत में कई मुख्य पार्षद भी बने, लेकिन शहर में अब तक जलापूर्ति के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा सकी. पीएचइडी विभाग द्वारा शहर के महादेव घाट पर बोरिंग करायी गयी, जहां से मोटर के जरिये टंकी में पानी भरने की कोशिश की गयी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. फिर डाकबंगला मैदान में विधायक फंड से बोरिंग करायी गयी, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण यह कोशिश भी नाकाम रही. इसके बाद जलापूर्ति योजना को पदाधिकारियों द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. गौरतलब है कि रफीगंज शहर में चापाकल से खरा पानी निकलता है, जो पीने लायक नहीं होता. यही नहीं इस पानी को पीने से कई बीमारियां भी होती हैं. जब यह टंकी बन रही थी, तो शहरवासियों को उम्मीद जगी थी कि उन्हें पाइपलाइन के जरिये पीने योग्य पानी मिल सकेगा. राजद नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता व पूर्व उपप्रमुख रणविजय यादव ने बताया कि अगर जलापूर्ति योजना को पूरा करने पर विभाग व सरकार द्वारा सही से ध्यान दिया जाये, तो रफीगंज के लोगों को चापाकल के खारे पानी से निजात मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










