नगर पर्षद के वार्ड 12 में कई सड़कों व नाली का हुआ नर्मिाण

Published at :26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद के वार्ड 12 में कई सड़कों व नाली का हुआ नर्मिाण

नगर पर्षद के वार्ड 12 में कई सड़कों व नाली का हुआ निर्माण साफ-सफाई से लोग असंतुष्ट (फोटो नंबर-25,26)कैप्शन- नाला का निर्माण करते मजदूर, सड़क औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के कार्य से कभी लोग संतुष्ट नहीं हैं. लोग मानते हैं कि औरंगाबाद नगर पर्षद की स्थिति तब तक नहीं सुधरेगी जब तक सभी पार्षद मिल कर […]

विज्ञापन

नगर पर्षद के वार्ड 12 में कई सड़कों व नाली का हुआ निर्माण साफ-सफाई से लोग असंतुष्ट (फोटो नंबर-25,26)कैप्शन- नाला का निर्माण करते मजदूर, सड़क औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के कार्य से कभी लोग संतुष्ट नहीं हैं. लोग मानते हैं कि औरंगाबाद नगर पर्षद की स्थिति तब तक नहीं सुधरेगी जब तक सभी पार्षद मिल कर शहर के समुचित विकास के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन नहीं करेंगे. टैक्स वसूली करना ही नगर पर्षद का सिर्फ दायित्व नहीं बल्कि सुविधाओं का भी लागू करना नगर पर्षद का कर्तव्य है. गुरुवार को नगर पर्षद के वार्ड 12 से रू-ब-रू हुआ. वार्ड 12 की पक्की सड़कें व जल्द बनी नालियां इशारा कर रही थी कि वार्ड में बहुत हद तक कार्य हुए हैं. कहीं-कहीं देखा गया कि नाली का ढक्कन टूटा हुआ है और कहीं पर सड़क भी क्षतिग्रस्त थे. कहीं-कहीं निजी जमीन में फेंके गये कूड़े वार्ड की सुंदरता को बिगाड़ रहे थे. लोगों की नजर में वार्ड पार्षद का कार्य संतोषजनक है. पर, कुछ लोग यहां भी सफाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं. सड़क व नाली के बनने से लोग संतुष्ट थे. वार्ड 12 में व्यवस्थित तरीकों से गलियों को इंगित करने वाले बोर्ड लगे हैं, ये व्यवस्था अब तक अन्य वार्डों में देखने को नहीं मिली. शहर के इकलौता वार्ड 12 में गलियों के मुहाने पर गली संख्या लिखे बोर्ड लगे थे. वार्ड 12 के पार्षद सतीश कुमार सिंह लगातार दो बार निर्विरोध चुने गये हैं. जिन पर लोगों का भरपूर विश्वास रहा है. लोगों की राय में लगातार दो बार निर्विरोध चुनाव जीते सतीश पर विकास को लेकर विश्वास बना हुआ है. हालांकि, कुछ लोगों में नकारात्मकता का भाव था. पर इनका कहना था कि वार्ड को खूबसूरत बनाने के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है. लोगों के सुविधा से जुड़े शुद्ध पानी, रोशनी, सड़क, जल निकासी व यातायात का इंतजाम चुस्त दुरुस्त होने चाहिये. जिसे लेकर वार्ड पार्षद द्वारा भरपूर कोशिश किया जा रहा है.————————————— सफाई पर ध्यान देने की जरूरत वार्ड में सफाई की समस्या है. कहीं-कहीं नाली का पानी कभी-कभार सड़क पर बहता है. इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. विनय सिंह, मुहल्लावासी आउट सोर्सिंग से सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है. नियमित साफ-सफाई के लिए योजना बननी चाहिए. अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की कोशिश की जाये.अनुज सिंह, मुहल्लावासीवार्ड के विकास के लिए जो योजनाएं बनी है, उसका क्रियान्वयन सही तरीके से होना चाहिए. वार्ड में कार्य होता है तो लोग संतुष्ट होते हैं. शैलेस कुमार, मुहल्लावासीवार्ड की सूरत बदली है. आगे और भी कार्य हैं जो अधूरे हैं. उसे जल्द पूरा किया जाये. समय-समय पर लोगों से मिलना चाहिए और वार्ड पार्षद को उनकी समस्या जनाना चाहिए.सरिता सिंह, मुहल्लावासी —————————बनाऊंगा आदर्श वार्ड वार्ड पार्षद सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड 12 को नगर पर्षद का आदर्श वार्ड बनाऊंगा. अब तक मेरे कार्यकाल में वार्ड के करीब-करीब सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जा चुका है. कुछ अधूरे हैं जो आगे की योजना में शामिल है. शहरी विकास अभिकरण योजना से 32 लाख रुपये की लागत से वार्ड में सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है. मलिन बस्ती में 17 लोगों को चिह्नित कर शौचालय दिया गया है. महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें रोजगार के रूप में शौचालय निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी है. वार्ड का नाला निर्माण कार्य कराया जा चुका है. 2016 तक वार्ड 12 आदर्श वार्ड बनकर उभरेगा. यहां जिन घरों में पानी की व्यवस्था नहीं है अथवा चापाकल के भरोसे पेयजल आपूर्ति होती है उनके लिए वार्ड में पांच हजार लीटर का पानी टंकी का निर्माण कराया जायेगा. इससे पाइप लाइन के जरिये जरूरतमंदों तक पानी पहुंचेगी. इसके अलावे नये वर्ष में वार्ड में ही एक कार्यालय खोलने की योजना है. इसमें वार्ड से संबंधित सभी समस्याओं की शिकायत ली जायेगी और उसका निराकरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन