हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार

हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार मदनपुर (औरंगाबाद)सलैया थाना परिसर में हर शनिवार को जनता दरबार लगा कर भूमि संबंधित विवाद का निबटारा किया जायेगा. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि क्षेत्र में अधिकतर विवाद भूमि से जुड़े होते हैं, जिससे आपसी सौहार्द का माहौल बिगड़ता है व खून खराबे तक की नौबत आ […]
हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार मदनपुर (औरंगाबाद)सलैया थाना परिसर में हर शनिवार को जनता दरबार लगा कर भूमि संबंधित विवाद का निबटारा किया जायेगा. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि क्षेत्र में अधिकतर विवाद भूमि से जुड़े होते हैं, जिससे आपसी सौहार्द का माहौल बिगड़ता है व खून खराबे तक की नौबत आ जाती है. इन्हीं सब कारणों से प्रत्येक शनिवार को 11 बजे दिन से जनता दरबार लगा कर भूमि संबंधी छोटे मोटे विवाद को दूर किया जायेगा. इस मौके पर अंचलाधिकारी अजीत कुमार, अंचल निरीक्षक के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










