35 लीटर स्पिरिट के साथ एक गिरफ्तार

Published at :26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
35 लीटर स्पिरिट के साथ एक गिरफ्तार

35 लीटर स्पिरिट के साथ एक गिरफ्तार (फोटो नंबर- 21) परिचय- अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित मदनपुर (औरंगाबाद) सलैया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करनेवालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. इसके तहत गुरुवार की सुबह पांच बजे खिरियावा स्थित मानव घाट, सामुदायिक भवन,आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्पिरिट के साथ खिरियावा गांव के […]

विज्ञापन

35 लीटर स्पिरिट के साथ एक गिरफ्तार (फोटो नंबर- 21) परिचय- अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित मदनपुर (औरंगाबाद) सलैया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करनेवालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. इसके तहत गुरुवार की सुबह पांच बजे खिरियावा स्थित मानव घाट, सामुदायिक भवन,आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्पिरिट के साथ खिरियावा गांव के कृष्णा चौधरी को पकड़ लिया. सलैया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि खिरियावा स्थित बिहारी साव द्वारा अवैध रूप से स्पिरिट का कारोबार करने की सूचना मिली थी, जिसके तहत कार्रवाई की गयी और कृष्णा चौधरी को 35 लीटर स्पिरिट के साथ पकड़ा गया. कुछ दिन पहले बरियावा गांव से वीरेंद्र यादव के घर से भी 105 लीटर स्पिरिट बरामद हुआ था. यह सारा नेटवर्क बिहारी साव द्वारा इस क्षेत्र में चलाया जा रहा है.जब तक अवैध शराब माफिया के कारोबार को हम समाप्त नहीं करेंगे, तब तक चैन नहीं लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन