किसानों की उपस्थिति कम देख भड़के विधायक

किसानों की उपस्थिति कम देख भड़के विधायक (फोटो नंबर-29) परिचय-संबोधित करते विधायक देव (औरंगाबाद)सूर्य नगरी देव में बुधवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने किया. रबी महोत्सव के दौरान किसानों की उपस्थिति न के बराबर रही. उद्घाटन के उपरांत विधायक ने किसानों की संख्या कम देख कर […]
किसानों की उपस्थिति कम देख भड़के विधायक (फोटो नंबर-29) परिचय-संबोधित करते विधायक देव (औरंगाबाद)सूर्य नगरी देव में बुधवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने किया. रबी महोत्सव के दौरान किसानों की उपस्थिति न के बराबर रही. उद्घाटन के उपरांत विधायक ने किसानों की संख्या कम देख कर कृषि सलाहकार व प्रखंड कृषि समन्वयक को जम कर फटकार लगायी. विधायक ने कहा कि रबी महोत्सव के पीछे सरकार की एक ही मंशा है कि किसानों को फसल से संबंधित जानकारी दी जाये. प्रचार-प्रसार के अभाव में महोत्सव में किसान नहीं पहुंचे, यह लापरवाही है. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. प्रखंड में दलालगिरी नहीं चलेगा. किसानों को जो हक मिलना चाहिए वह मिलेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुखदेव मेहता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशि चौरसिया, मुखिया उमा देवी,विंदेश्वरी सिंह,शिवपूजन सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










