सिमरी जैतिया में भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ

Published at :25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरी जैतिया में भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ

सिमरी जैतिया में भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड की पिपरा पंचायत अंतर्गत सिमरी जैतिया गांव में कलश जलभरी यात्रा के साथ बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ हो गया है. वृंदावन से आये पंडित अनुराग कृष्ण जी महाराज के सान्धिय में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ स्थल […]

विज्ञापन

सिमरी जैतिया में भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड की पिपरा पंचायत अंतर्गत सिमरी जैतिया गांव में कलश जलभरी यात्रा के साथ बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ हो गया है. वृंदावन से आये पंडित अनुराग कृष्ण जी महाराज के सान्धिय में नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ स्थल से सैकड़ों श्रद्धालु माथे पर कलश लिए नंगे पांव नवीनगर स्थित पुनपुन नदी पहुंचे. बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा से नवीनगर का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा. पंडित अनुराग कृष्ण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में जलभरी करायी. इसके साथ सभी श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल प्रांगण लौट गये. कलश यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज यज्ञ स्थल पर दूर-दूर से आये साधु संतों का भजन प्रवचन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन