चार घंटे बाद हटा सड़क जाम

चार घंटे बाद हटा सड़क जाममुआवजे मिलने के बाद शांत हुए आक्रोशित लोगमंगलवार की शाम मंजूराही गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हो गयी थी मौत (फोटो नंबर-24)कैप्शन- घटनास्थल पर मौजूद मुफस्सिल थानाध्यक्ष औरंगाबाद (नगर)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजूराही गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में लड्डू कुमार सिंह की मौत […]
चार घंटे बाद हटा सड़क जाममुआवजे मिलने के बाद शांत हुए आक्रोशित लोगमंगलवार की शाम मंजूराही गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हो गयी थी मौत (फोटो नंबर-24)कैप्शन- घटनास्थल पर मौजूद मुफस्सिल थानाध्यक्ष औरंगाबाद (नगर)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजूराही गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में लड्डू कुमार सिंह की मौत के बाद परिजनों ने तब तक सड़क को जाम रखा जब तक कि मुआवजा प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस समय पर पहुंच गयी थी, लेकिन मृतक के परिजन व कुछ अन्य लोग मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. इसके बाद औरंगाबाद बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. बल्कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में आग लगाने का प्रयास कर रहे थे. इसकेे बाद ओबरा बीडीओ कुमार शैलेंद्र पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. स्थिति को बिगड़ते देख एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू पहुंचे और तत्काल 23 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दिया. साथ ही सड़क बना रही कंपनी से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. तब जाकर लोग शांत हुए. चार घंटे बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया. इधर, मौत के बाद देकुली गांव में मातम का माहौल कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










