श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

Published at :25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी दाउदनगर(अनुमंडल)कार्तिक पूर्णिमा के अवसर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. सुबह होते ही महिला-पुरुष श्रद्धालु सोन नदी, सूर्य मंदिर तालाब के अलावे विभिन्न तालाबों की ओर निकल पड़े. दाउदनगर में सोन नदी के काली स्थान घाट व सोन पुल घाट पर हजारों महिला-पुरुषों ने नदी में स्नान […]

विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी दाउदनगर(अनुमंडल)कार्तिक पूर्णिमा के अवसर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. सुबह होते ही महिला-पुरुष श्रद्धालु सोन नदी, सूर्य मंदिर तालाब के अलावे विभिन्न तालाबों की ओर निकल पड़े. दाउदनगर में सोन नदी के काली स्थान घाट व सोन पुल घाट पर हजारों महिला-पुरुषों ने नदी में स्नान करने के उपरांत भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की. इसके उपरांत प्रसाद ग्रहण किया गया. सोन नदी के काली स्थान के पास परंपरानुसार मेले का आयोजन भी किया गया. इस बार निर्माणाधीन सोन पुल घाट की ओर नदी में डुबकी लगाने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन