कार्रवाई. ओबरा, गोह, देव, नवीनगर, रफीगंज के बीडीओ का वेतन कटाने का नर्दिेश

Published at :25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई. ओबरा, गोह, देव, नवीनगर, रफीगंज के बीडीओ का वेतन कटाने का नर्दिेश

कार्रवाई. ओबरा, गोह, देव, नवीनगर, रफीगंज के बीडीओ का वेतन कटाने का निर्देश अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं : डीएम बैठक में विलंब से पहुंचनेवाले पांच बीडीओ व जिलास्तरीय पदाधिकारियों से पूछा गया स्पष्टीकरण, डीएम ने की कार्रवाईजिले के विकास को लेकर डीएम ने जिलास्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक […]

विज्ञापन

कार्रवाई. ओबरा, गोह, देव, नवीनगर, रफीगंज के बीडीओ का वेतन कटाने का निर्देश अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं : डीएम बैठक में विलंब से पहुंचनेवाले पांच बीडीओ व जिलास्तरीय पदाधिकारियों से पूछा गया स्पष्टीकरण, डीएम ने की कार्रवाईजिले के विकास को लेकर डीएम ने जिलास्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक ि (फोटो नंबर-14,15)कैप्शन- अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कंवल तनुज, बैठक में उपस्थित पदाधिकारी(पेज तीन की लीड) औरंगाबाद (नगर) बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिले के विकास को लेकर समन्वय समिति की बैठक जिलास्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की. इस दौरान बैठक से अनुपस्थित व विलंब से आने वाले ओबरा, गोह, देव, नवीनगर, रफीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया है. इसके अलावे बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिलाधिकारी कंवल तनुज ने साढ़े 10 बजे बैठक के लिए समय निर्धारित किया था. लेकिन अधिकतर पदाधिकारी समय पर बैठक में उपस्थित नहीं हो सके थे, साथ ही जो पदाधिकारी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे, वे तैयारी के साथ नहीं आये थे. इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जाहिर की. वहीं अधिकारियों को कहा कि हम किसी भी सूरत में अनुशासनहिनता बरदाश्त नहीं करेंगे. जो पदाधिकारी अगली बैठक में ससमय तैयारी के साथ उपस्थित नहीं होंगे वैसे पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीइओ, बीएओ, एमओ प्रखंड मुख्यालय में बने रहेंगे. इस दौरान कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी कि हम जिलास्तरीय काम से आये हुए हैं. यदि जो पदाधिकारी आदेश के बावजूद भी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहेंगे वैसे पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान डीजल अनुदान, इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, जन शिकायत व उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायत से संबंधित जो भी मामले लंबित हैं, उसे 15 दिनों के अंदर निष्पादित करें. वही अभियान चलाकर डीजल अनुदान के रुपये वितरण करना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विकास के लिए पैसे उपलब्ध हैं, बावजूद उसे खर्च नहीं किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है. हर हाल में विकास कार्य में खर्च करें. इस दौरान जिलाधिकारी ने कई पदाधिकारियों को जमकर फटकार भी लगायी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र ओझा, डीआरडीए डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता तेज नारायण राय, डीपीओ राजेश कुमार, एनडीसी प्रमोद कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन