चोरी की घटनाओं पर हुआ नियंत्रण : इंस्पेक्टर

Published at :24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं पर हुआ नियंत्रण : इंस्पेक्टर

चोरी की घटनाओं पर हुआ नियंत्रण : इंस्पेक्टर दाउदनगर थानाध्यक्ष की सराहना करते हुए एसपी व एसडीपीओ को लिखा पत्र दाउदनगर, अनुमंडल चोरी की घटना पर नियंत्रण के लिए पुलिस निरीक्षक कार्यालय द्वारा दाउदनगर थानाध्यक्ष की सराहना की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद ने एक सराहना पत्र दाउदनगर थानाध्यक्ष को भेजा […]

विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर हुआ नियंत्रण : इंस्पेक्टर दाउदनगर थानाध्यक्ष की सराहना करते हुए एसपी व एसडीपीओ को लिखा पत्र दाउदनगर, अनुमंडल चोरी की घटना पर नियंत्रण के लिए पुलिस निरीक्षक कार्यालय द्वारा दाउदनगर थानाध्यक्ष की सराहना की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद ने एक सराहना पत्र दाउदनगर थानाध्यक्ष को भेजा है, जिसकी प्रतिलिपि एसपी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), दाउदनगर को भी भेजी गयी है. सराहना पत्र में कहा गया कि वर्तमान माह में चोरी का एक भी कांड दाउदनगर थाने में दर्ज नहीं हुआ है. पूर्व माह में चोरी का एक कांड दर्ज हुआ था, जबकि अनुक्रमिक माह में भी चोरी का एक भी कांड प्रतिवेदित नहीं हुआ था. इससे स्पष्ट है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हुआ है, जो एक सराहनीय प्रयास है. भविष्य में आरोपितों/संदिग्ध अपराधियों का सत्यापन करने एवं सघन गश्ती कर संपत्ति मूलक अपराध पर नियंत्रण रखने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है.भूमि विवाद के निबटारे के लिए बैठक 28 कोदाउदनगर. भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन अब हर शनिवार को विशेष बैठक में की जायेगी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार हर शनिवार को अंचल अधिकारी (सीओ) व थानाध्यक्ष परिसर में विशेष बैठक कर भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन किया जायेगा. इसकी शुरुआत इसी शनिवार से की दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन