समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार

Published at :24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार

समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार दाउदनगर (अनुमंडल). पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाये गये समकालीन अभियान के तहत दाउदनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को चलाये गये इस अभियान के तहत बड़े थानों को 10-10 व छोटे थाने को […]

विज्ञापन

समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार दाउदनगर (अनुमंडल). पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाये गये समकालीन अभियान के तहत दाउदनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को चलाये गये इस अभियान के तहत बड़े थानों को 10-10 व छोटे थाने को 5-5 गिरफ्तारियां करने का आदेश दिया गया था. दाउदनगर थाने की पुलिस ने निर्धारित लक्ष्य के आंकड़े को पार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दाउदनगर थाना कांड संख्या 81‍/15 में नामजद आरोपित महावर गांव से चनारिक राम, सोनू राम, संजय राम व गुप्ता राम को गिरफ्तार किया गया. घटना मारपीट से जुड़ी थी. वहीं, मनार टोला उपाध्याय बिगहा से लक्ष्मन राजवंशी, इंद्रदेव राजवंशी, नन्हक राजवंशी व नन्हे राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है. चारों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था. शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित पीराहीबाग मुहल्ले से दाउदनगर थाना कांड संख्या 238/15 के नामजद आरोपित कौशल कुरैशी व कल्लू कुरैशी और कांड संख्या 239/15 के नामजद आरोपित जसीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन