आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Published at :24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मीदाउदनगर.दाउदनगर थाना क्षेत्र के पिराहीबाग वार्ड संख्या 15 में सोमवार की रात आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की यह घटना घटी है. इसमें दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]

विज्ञापन

आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मीदाउदनगर.दाउदनगर थाना क्षेत्र के पिराहीबाग वार्ड संख्या 15 में सोमवार की रात आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की यह घटना घटी है. इसमें दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पहली प्राथिमकी जसीम कुरैशी ने दर्ज करायी है, जिसमें कौशल कुरैशी व उनके पुत्र कल्लू कुरैशी को आरोपित बनाया है. प्राथिमकी में कहा है कि आरोपित शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर मारपीट की. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी प्राथिमकी कलू कुरैशी ने दर्ज करायी है,जिसमें जसिम कुरैशी को आरोपित बनाया गया है. प्राथिमकी में कहा गया है कि आरोपित ने नशे में पहुंच कर मारपीट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन