रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपये छीन वाले को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा

Published at :24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपये छीन वाले को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा

रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपये छीन वाले को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा पिटाई कर किया पुलिस के हवाले अपराधी रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव का रहनेवाला (फोटो नंबर-11,12) परिचय- गिरफ्तार अपराधी ,मामला दर्ज कराते जनार्दन सिंह(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के स्टेट बैंक परिसर से कोल्ड फिल्ड से अवकाशप्राप्त कर्मचारी का पैसा […]

विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपये छीन वाले को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा पिटाई कर किया पुलिस के हवाले अपराधी रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव का रहनेवाला (फोटो नंबर-11,12) परिचय- गिरफ्तार अपराधी ,मामला दर्ज कराते जनार्दन सिंह(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के स्टेट बैंक परिसर से कोल्ड फिल्ड से अवकाशप्राप्त कर्मचारी का पैसा छीन कर भागते एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और पिटाई भी की. फिर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब की है. अवकाशप्राप्त कर्मचारी व ओबरा थाना क्षेत्र के लखडिहरा गांव के जनार्दन प्रसाद सिंह ने इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. इसमें पकड़े गये अपराधी जयनेंद्र चौधरी को आरोपित बनाया है. जयनेंद्र चौधरी रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव का रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार, जनार्दन प्रसाद सिंह जरूरी काम से पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रमेश चौक स्थित मुख्य शाखा में पहुंचे थे. 20 हजार रुपये निकासी करने के बाद अपने बैग में रख लिया और फिर कंधे में बैग को लटका कर बैंक से निकल गये. बैंक की सीढ़ी के समीप पहले से रहे अपराधी जयनेंद्र चौधरी थैले से पैसे को निकाल कर भागने लगा. जनार्दन सिंह ने पैसा छीने जाने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिये. इसकी भनक मिलते ही आसपास के लोगों ने चारों तरफ से घेर कर अपराधी को धर दबोचा. उसके पॉकेट से रुपये बरामद हो गये. इसी बीच कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी और नगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस पहुंची और अपराधी को थाने लायी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन