अधिकारियों ने लिया जायजा

Published at :16 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों ने लिया जायजा

अधिकारियों ने लिया जायजा (फोटो नंबर-5) परिचय-सफाई कार्यों का निरीक्षण करते नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि नवीनगर (औरंगाबाद)छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नगर पंचायत कार्यालय के समीप पुनपुन पावन तट नदी के किनारे अवस्थित छठ घाट की साफ-सफाई व व्रतियों को अर्घ दान करने हेतु पानी की […]

विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा (फोटो नंबर-5) परिचय-सफाई कार्यों का निरीक्षण करते नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि नवीनगर (औरंगाबाद)छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नगर पंचायत कार्यालय के समीप पुनपुन पावन तट नदी के किनारे अवस्थित छठ घाट की साफ-सफाई व व्रतियों को अर्घ दान करने हेतु पानी की व्यवस्था की गयी है. साथ ही लगने वाले मेला परिसर में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण व सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि किसी तरह की छठ व्रतियों को असुविधा न हो इसका नगर पंचायत की ओर से विशेष ख्याल रखा गया है. प्रकाश से लेकर टेंट, पंडाल व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का वितरण भी किया जायेगा. तैयारी का अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने नगर पंचायत पदाधिकारी व वार्ड पार्षदों के साथ सोमवार को जायजा लिया तथा कार्य में जुटे सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान कार्यपालक शिवेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक राजीव रंजन, वार्ड पार्षद अमित कुमार पिंटू, संतोष सिंह व अनिल सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन