विकास में सभी का सहयोग जरूरत

Published at :14 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
विकास में सभी का सहयोग जरूरत

विकास में सभी का सहयोग जरूरत धूमधाम से मना जिला पर्षद का स्थापना दिवस (फोटो नंबर-15)परिचय-उदघाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य औरंगाबाद (नगर) शनिवार को जिला पर्षद का 35वां स्थापना दिवस जिला पार्षद सभागार में धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी व प्रथम जिला पर्षद अध्यक्ष राजेंद्र […]

विज्ञापन

विकास में सभी का सहयोग जरूरत धूमधाम से मना जिला पर्षद का स्थापना दिवस (फोटो नंबर-15)परिचय-उदघाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य औरंगाबाद (नगर) शनिवार को जिला पर्षद का 35वां स्थापना दिवस जिला पार्षद सभागार में धूमधाम से मनाया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी व प्रथम जिला पर्षद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दीप जला कर किया. देखरेख समाजसेवी डाॅ इंदेश्वर कुमार ने की. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि नेहरू जी के जन्म दिवस के दिन ही जिला पर्षद का स्थापना हुआ था. पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि को जब तक समस्याओं से मुक्ति नहीं मिलेगी तब तक महात्मा गांधी के सपने पूरा नहीं होंगे. इमारत चाहे जीतनी बड़ी हो उसके लिए नींव को मजबूत होना जरूरी होता है. आजादी के बाद से आज तक पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं. जिला पर्षद के पास जो संपत्ति है उसके माध्यम से क्षेत्र का विकास हो रहा है. यह स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष मनायी जाये. इसके लिए जिला पर्षद के बजट में लाया जायेगा. इसकी मजबूती के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. जिला पर्षद उपाध्यक्ष विमला देवी, डीआरडीए डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह, इंदू देवी, निलू देवी, संजय यादव, अमरूबिया देवी, प्रफुल्ल सिंह, सोनेलाल रमण के अलावे पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, पंकज पासवान, रूपा पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस दौरान कपिल संगीत महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन