जंगली सूअर फसल कर रहे बरबाद

Published at :05 Nov 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली सूअर फसल कर रहे बरबाद

जंगली सूअर फसल कर रहे बरबाद दाउदनगर(औरंगाबाद)जंगली सूअर के आतंक से अंछा गांव के किसान काफी परेशान हैं. किसानों ने बताया कि अभी तक गांवों में सैकड़ों बीघा धान की फसल को सूअरों ने बरबाद कर दिया है. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सुअर सोन के दियारा में रहते हैं और दिन में सन्नाटा […]

विज्ञापन

जंगली सूअर फसल कर रहे बरबाद दाउदनगर(औरंगाबाद)जंगली सूअर के आतंक से अंछा गांव के किसान काफी परेशान हैं. किसानों ने बताया कि अभी तक गांवों में सैकड़ों बीघा धान की फसल को सूअरों ने बरबाद कर दिया है. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सुअर सोन के दियारा में रहते हैं और दिन में सन्नाटा होने पर खेतों में पहुंच कर धान की फसल को बरबाद कर दे रहे हैं. इसके अलावे आलू की फसल को भी जंगली सूअर बरबाद कर रहे हैं. किसानों ने कहा सूअर सैकड़ों की झुंड में आते हैं. अकेले रहने पर हमला भी कर देते हैं, जिसके डर से अकेले कोई भी व्यक्ति उनका सामना नहीं कर पाता है. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले तीन-चार साल से जंगली सूअरों की संख्या काफी बढ़ गयी है. इससे किसान काफी परेशान हैं. किसानों ने कहा कि इसकी सूचना हमलोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय को भी दी, पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे किसानों को हर वर्ष लाखों रुपये की क्षति हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन