जख्मी बीएसएफ जवान की मौत

Published at :04 Nov 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
जख्मी  बीएसएफ जवान की मौत

जख्मी बीएसएफ जवान की मौत अंबा(औरंगाबाद). सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बीएसएफ जवान ओमप्रकाश कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी. वह सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद से घर जा रहे थे. इसी दौरान अंबा-नवीनगर पथ के कुटुंबा बिचला मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

जख्मी बीएसएफ जवान की मौत अंबा(औरंगाबाद). सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बीएसएफ जवान ओमप्रकाश कुमार की मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी. वह सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद से घर जा रहे थे. इसी दौरान अंबा-नवीनगर पथ के कुटुंबा बिचला मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. आसपास के लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल, कुटुंबा में कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जवान को बाहर रेफर कर दिया. जवान को वाराणसी ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. ओमप्रकाश कुमार नवीनगर थाना क्षेत्र के भवानोखाप के रहनेवाले थे. परिजनों के अनुसार वह कोलकता में कार्यरत थे. एक नवंबर को छुट्टी लेकर वे घर आये थे. परिजनों ने घटना से संबंधित आवेदन कुटुंबा थाने में दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन