10 दिसंबर को किसान करेंगे समाहरणालय का घेराव

Published at :04 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिसंबर को किसान करेंगे समाहरणालय का घेराव

10 दिसंबर को किसान करेंगे समाहरणालय का घेराव औरंगाबाद(ग्रामीण). धान फसल बरबाद होने के बाद प्रति एकड़ दस हजार रुपये की मांग को लेकर जिले के हजारों किसान 10 दिसंबर को जिला समाहरणालय का घेराव करेंगे. यह दावा किया है गोकुल सेना के संजीव नारायण सिंह ने. संजीव ने बताया है कि समाहरणालय घेराव कार्यक्रम […]

विज्ञापन

10 दिसंबर को किसान करेंगे समाहरणालय का घेराव औरंगाबाद(ग्रामीण). धान फसल बरबाद होने के बाद प्रति एकड़ दस हजार रुपये की मांग को लेकर जिले के हजारों किसान 10 दिसंबर को जिला समाहरणालय का घेराव करेंगे. यह दावा किया है गोकुल सेना के संजीव नारायण सिंह ने. संजीव ने बताया है कि समाहरणालय घेराव कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. पिछले 25 वर्षों में जनप्रतिनिधियों ने 25 गांवों में भी पानी की व्यवस्था नहीं की. आज इसी का परिणाम है कि किसानों के खेतों में धान की फसल जल गयी. इस वर्ष आकाल नहीं, महाआकाल हुआ है. संजीव ने कहा है कि बुधवार को गोकुल सेना के कार्यकर्ताओं ने ओरा पंचायत का दौरा किया और किसानों से बात की. करहारा, कनबेहरी, मड़रिया, भरवार, हनुमान बिगहा सहित अन्य गांवों केे किसानों ने घेराव कार्यक्रम में अपनी सहमति जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन