मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीने

Published at :04 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीने

मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीनेऔरंगाबाद (ग्रामीण). शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप बालू गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बिजली ऑफिस एरिया-जयप्रकाश नगर निवासी मानस सिंह के बयान पर कांड संख्या-459/15 के तहत कथरूआ गांव निवासी अनिल सिंह […]

विज्ञापन

मारपीट कर रुपये व मोबाइल छीनेऔरंगाबाद (ग्रामीण). शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप बालू गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बिजली ऑफिस एरिया-जयप्रकाश नगर निवासी मानस सिंह के बयान पर कांड संख्या-459/15 के तहत कथरूआ गांव निवासी अनिल सिंह व तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. मानस सिंह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए दस हजार रुपये छीनने की बात कही है. उधर, अनिल सिंह के बयान पर कांड संख्या-460/15 के तहत मानस सिंह को आरोपित बनाया गया है. अनिल ने कहा है कि मंगलवार को ब्लॉक मोड़ के समीप बालू गिराने के विवाद में उनके साथ मारपीट की गयी और दो हजार रुपये, घड़ी व मोबाइल छीन लिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन