मारपीट मामले में रिहा हुए सांसद सुशील

मारपीट मामले में रिहा हुए सांसद सुशील(फोटो नंबर-10)- कोर्ट से रिहा होने के बाद निकले सांसद सुशील कुमार सिंह प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर) बुधवार को व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी उमेश कुमार की अदालन ने मारपीट के मामले में सुनवाई के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह को रिहा कर दिया. इसके पूर्व सांसद दो […]
मारपीट मामले में रिहा हुए सांसद सुशील(फोटो नंबर-10)- कोर्ट से रिहा होने के बाद निकले सांसद सुशील कुमार सिंह प्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर) बुधवार को व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी उमेश कुमार की अदालन ने मारपीट के मामले में सुनवाई के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह को रिहा कर दिया. इसके पूर्व सांसद दो जमानदार के साथ न्यायालय में पहुंचे. उनके अधिवक्ता ने दंडाधिकारी के समक्ष दलीलें पेश कीं और सांसद को निर्दोष बताया. सुनवाई के बाद दंडाधिकारी ने सांसद को रिहा कर दिया. कोर्ट से रिहा होने के बाद सांसद ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें एक मामले में फंसाया गया था. मुझे कोर्ट पर भरोसा था कि न्याय मिलेगा. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान 20 अप्रैल, 2004 को शहर के सिन्हा कॉलेज बूथ पर मारपीट की घटना हुई थी. इस घटना में रामविलास यादव व विजय यादव सहित तीन लोग जख्मी हुए थे. रामविलास यादव ने नगर थाने में नजायज मजमा लगा कर मारपीट करने का आरोप सांसद पर लगाया था. इसी मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










