किसानों में जल्द बांटा जायेगा डीजल अनुदान

किसानों में जल्द बांटा जायेगा डीजल अनुदान कुटुंबा (औरंगाबाद). प्रखंड क्षेत्र में किसानों में डीजल अनुदान वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन यादव ने बताया है कि तीन लाख 33 हजार 750 रुपये सामान्य जाति के किसानों के बीच 300 रुपये प्रति एकड़ की दर से वितरण कर दिया गया है […]
किसानों में जल्द बांटा जायेगा डीजल अनुदान कुटुंबा (औरंगाबाद). प्रखंड क्षेत्र में किसानों में डीजल अनुदान वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन यादव ने बताया है कि तीन लाख 33 हजार 750 रुपये सामान्य जाति के किसानों के बीच 300 रुपये प्रति एकड़ की दर से वितरण कर दिया गया है और शेष किसानों में 77,150 रुपये के वितरण की प्रक्रिया जारी है. जिन पंचायत के सामान्य कोटी के किसानों में डीजल अनुदान का वितरण किया जाना है, उनमें मटपा, डुमरी, घेउरा, करमा बसंतपुर, डुमरा,पिपरा बगाही, दधपा, बलिया, महाराजगंज, परता,संडा एवं अनुसूचित जाति के लिए घेउरा, सूही, मटपा, परता, डुमरी, तेलहारा, भरौंधा, रिसियप, अंबा, बलिया,दधपा, महाराजगंज,पिपरा बगाही, करमा बसंतपुर, डुमरा व वर्मा पंचायत शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कुल 2441 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है. जिनका बिल बना दिया गया है. जिले से सामान्य जाति के लिए 29 लाख 96 हजार ,अनुसूचित जाति के 7 लाख 68 हजार राशि प्राप्त हुआ था. राशि और आवेदन के आलोक में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










