औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर फिर पलटी

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना एन एच 139 के दाउदनगर -पटना रोड पर अकबरपुर के पास की है.

विज्ञापन

Aurangabad Accident: (दाउदनगर से ओम प्रकाश) बिहार के औरंगाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना एन एच 139 के दाउदनगर -पटना रोड पर अकबरपुर के पास की है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि, दाउदनगर की ओर से जा रही स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो भी पलट गई. वहीं घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. स्थानीय लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. हादसे में स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन का दाहिना हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि फ्रंट सीट के बाएं हिस्से का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढेनुमा चार्ट में जा गिरी.

परिजनों में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों ने चालक और अन्य सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एएसआई सत्येंद्र तिवारी और सीओ शैलेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना की जांच शुरू की. जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव और मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोनू और साहिल घनिष्ठ मित्र थे और हमेशा साथ रहते थे.

वीडियोग्राफी का काम करते थे मृतक

वीडियोग्राफी का काम करते थे और बाइक से तरारी जा रहे थे. दोनों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. मृतक के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा देने और एन एच-139 को फोर लेन कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी. पदाधिकारी ग्रामीणों को समझाने- बुझाने का प्रयास कर रहे थे. लोगों का कहना है कि एनएच-139 पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे. फिलहाल पुलिस तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का मुख्य कारण मानते हुए मामले की जांच कर रही है.

Also Read: सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन