सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

ई रिक्शा पलटा

सासाराम चौसा पथ पर जलालपुर गेस्ट के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से उसपर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Rohtas News: सासाराम चौसा पथ पर जलालपुर गेस्ट के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से उसपर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 45 वर्षीय अजय शर्मा,36 वर्षीय सुनिता देवी,13 वर्षीय प्रकाश शर्मा व 10 वर्षीय रौशन शर्मा शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी समारोह में भाग लेने कैमूर जा रहा था परिवार

मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए करगहर स्थित सीएचसी पहुचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अजय शर्मा सोमवार की सुबह ई-रिक्शा पर सवार होकर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कैमूर जिले कुदरा में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे.

Also Read: रोहतास में ग्यारह हजार तार की चपेट में आई महिला, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन