शंकरपुर-अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सड़क जर्जर

शंकरपुर-अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सड़क जर्जर ओबरा (औरंगाबाद). शंकरपुर गांव से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन जानेवाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है. इस कारण दाउदनगर अनुमंडल व अरवल जिले के लोगों को अनुग्रह नारायण स्टेशन जाने में परेशानी हो रही है. सड़क में गड्ढाें के कारण वाहन तो, दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया […]
शंकरपुर-अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सड़क जर्जर ओबरा (औरंगाबाद). शंकरपुर गांव से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन जानेवाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है. इस कारण दाउदनगर अनुमंडल व अरवल जिले के लोगों को अनुग्रह नारायण स्टेशन जाने में परेशानी हो रही है. सड़क में गड्ढाें के कारण वाहन तो, दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सड़क जर्जर होने के कारण कभी-कभी तो लोगों की ट्रेनें भी छूट जाती हैं. शंकरपुर निवासी अरविंद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अशोक पासवान व अशोक मेहता ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण सड़क की स्थिति खराब है. सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. गड्ढों के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो जा रही हैं. लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शंकरपुर-अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










