शंकरपुर के हाइस्कूल में अधूरा पड़ा शौचालय - (कैंपस पेज के लिए)

Published at :04 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
शंकरपुर के हाइस्कूल में अधूरा पड़ा शौचालय  - (कैंपस पेज के लिए)

शंकरपुर के हाइस्कूल में अधूरा पड़ा शौचालय – (कैंपस पेज के लिए) (फोटो नंबर-5) – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में शौचालय के अभाव में छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी़प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में शिक्षा विभाग के द्वारा भवन का निर्माण कर करा दिया गया है, लेकिन शौचालय कार्य अधर में […]

विज्ञापन

शंकरपुर के हाइस्कूल में अधूरा पड़ा शौचालय – (कैंपस पेज के लिए) (फोटो नंबर-5) – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में शौचालय के अभाव में छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी़प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंकरपुर में शिक्षा विभाग के द्वारा भवन का निर्माण कर करा दिया गया है, लेकिन शौचालय कार्य अधर में लटका हुआ है. इससे शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही है.हाइस्कूल में नवनिर्मित शौचालय में खिड़की, दरवाजा व सीट नहीं बैठाये गये हैं. पानी टंकी का ढक्कन भी नहीं बनाया गया है. यह स्विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है. जानकारी के अनुसार, ठेकेदार के द्वारा राशि की निकासी कर ली गयी है. सरसौली पंचायत का एकमात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय है, जबकि इस विद्यालय को विधानसभा चुनाव में आदर्श बूथ बनाया गया था, फिर भी विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक रीता कुमारी ने बताया कि ठेकेदार को कितनी बार शौचालय निर्माण कराने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया था.उसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनमें ही पठन-पाठन का कार्य कराये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन