जांच में गायब मिले दो चिकत्सिक व तीन कर्मचारी

Published at :03 Nov 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
जांच में गायब मिले दो चिकत्सिक व तीन कर्मचारी

जांच में गायब मिले दो चिकित्सक व तीन कर्मचारी (फोटो नंबर-16) परिचय-जांच करते वरीय उप समाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान दाउदनगर (अनुमंडल)जिले के वरीय उप समाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान ने दाउदनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. वे बीडीओ अशोक प्रसाद के साथ दोपहर में जब पीएचसी पहुंचे तो वहां सिर्फ पीएचसी प्रभारी डाॅ दिलचंद चौधरी ही मौजूद थे. […]

विज्ञापन

जांच में गायब मिले दो चिकित्सक व तीन कर्मचारी (फोटो नंबर-16) परिचय-जांच करते वरीय उप समाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान दाउदनगर (अनुमंडल)जिले के वरीय उप समाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान ने दाउदनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. वे बीडीओ अशोक प्रसाद के साथ दोपहर में जब पीएचसी पहुंचे तो वहां सिर्फ पीएचसी प्रभारी डाॅ दिलचंद चौधरी ही मौजूद थे. डाॅ लालमोहन चौधरी, डाॅ ओम प्रकाश, प्रधान लिपिक रवींद्र कुमार, स्टोरकीपर राजीव कुमार व एक एएनएम अनुपस्थित पाये गये. रोस्टर सूची भी उपलब्ध नहीं थी. उन्हें बताया कि जून 2012 में सांसद निधि से मिला एंबुलेंस संसाधन के अभाव में बेकार पड़ा हुआ है. वरीय उप समाहर्ता ने बताया कि उनके नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम सफाई संबंधित शिकायत की जांच करने डीएम के आदेश पर आयी है. लेकिन प्रधान लिपिक की अनुपस्थिति के कारण रेकॉर्ड नहीं दिखाया गया. दो चिकित्सक व तीन स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये हैं और कभी कमियां पीएचसी में पायी गयी है, जिसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जायेगी. सफाई व्यवस्था की जांच करने पुन: आयेंगे, जांच टीम में पथ निर्माण विभाग के अभियंता जगदीश बैठा भी शामिल हैं. जांच टीम ने पीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर से कई जानकारियां ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन