सड़कों से दुकानदारों का सामना किया जब्त

सड़कों से दुकानदारों का सामना किया जब्त पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतरे एसडीओ व एसडीपीओ (फोटो नंबर-19)कैप्शन- अतिक्रमण हटाते अधिकारी व अन्य औरंगाबाद (नगर)जिला प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए प्लान बनाया है. पूरी तैयारी के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर सदर […]
सड़कों से दुकानदारों का सामना किया जब्त पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतरे एसडीओ व एसडीपीओ (फोटो नंबर-19)कैप्शन- अतिक्रमण हटाते अधिकारी व अन्य औरंगाबाद (नगर)जिला प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए प्लान बनाया है. पूरी तैयारी के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीएन साहू दल बल के साथ सड़क पर उतरे और सड़क के किनारे दुकान लगाये लोगों के सामान को जब्त कर लिया गया. एसडीओ श्री प्रसाद शहर के रमेश चौक से धर्मशाला मोड़ तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि जो भी सड़क पर दुकान लगायेंगे, उनके सामान को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फुटपाथी दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित जगह पर ही अपनी दुकान लगायें. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. वहीं बाजार में जो भी मांस व मछली की दुकानें थी उसे गांधी मैदान स्थित सड़क के किनारे लगाने का निर्देश दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान में थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










