नवजात को मिला ममता का छांव

नवजात को मिला ममता का छांव रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव के बधार में एक नवजात बच्ची को फेंका हुआ पाया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव की ही एक महिला गिरमनिया देवी बधार से गुजर रही थी, इसी दौरान उसकी नजर एक बोरे पर पड़ी. नजदीक जाकर देखा तो उस […]
नवजात को मिला ममता का छांव रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव के बधार में एक नवजात बच्ची को फेंका हुआ पाया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव की ही एक महिला गिरमनिया देवी बधार से गुजर रही थी, इसी दौरान उसकी नजर एक बोरे पर पड़ी. नजदीक जाकर देखा तो उस बोरे में एक नवजात बच्ची थी. महिला उस बच्ची को उठाकर गांव में गयी और लोगों की जानकारी दी, लेकिन गांव के लोगों ने इस मामले में कुछ नहीं कहा. तब महिला नवजात को लेकर रफीगंज थाने पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि फिलहाल नवजात के लालन-पालन के लिए महिला गिरमनिया देवी को ही सुपुर्द किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










