मोटरसाइकिल सवार को बस ने मारी टक्कर
औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र रानीगंज के समीप मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी नरेश सिंह, मनोज सिंह व पम्मी कुमारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र रानीगंज के समीप मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
जख्मी नरेश सिंह, मनोज सिंह व पम्मी कुमारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद नरेश सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. सभी जख्मी एक ही परिवार के हैं और देवी बिगहा गांव के रहने वाले हैं.
यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घटी है. घायलों के परिजनों ने बताया कि छात्र पम्मी कुमारी का नामांकन कॉलेज में कराने के लिए तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे.
मनोज सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे. इसी क्रम में रानीगंज के समीप पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
इससे तीनों सड़क के किनारे गिर गये व जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों से जरूरी पूछताछ की. इधर, मदनपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










