औरंगाबाद में सड़क दुर्घटनाओं में चार मरे
औरंगाबाद : जिले के अंबा व हसपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के समीप की है. महावीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार मेहता व विपिन कुमार अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मारुति कार ने उन्हें कुचल […]
औरंगाबाद : जिले के अंबा व हसपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के समीप की है. महावीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार मेहता व विपिन कुमार अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मारुति कार ने उन्हें कुचल दिया.
इससे दोनों की मौत हो गयी. दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के दाउदनगर-गोह मुख्य मार्ग पर बिहटा गांव के समीप की है. ट्रैक्टर पलट जाने से चालक योगेंद्र राम व खलासी की मौत हो गयी. दोनों खुदवा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










