औरंगाबाद के मदनपुर में खरीफ महाअभियान का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद में खरीफ महाअभियान का आयोजन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को खरीफ महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य सहित अन्य अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी देने के साथ ही उन्नत बीज और खाद जैसे कृषि उपादानों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News (औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट): औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को खरीफ महाअभियान सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आकृति तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह तथा प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

किसानों को उन्नत खेती और कीट नियंत्रण की दी गई जानकारी

इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह देते हुए बताया कि इससे उत्पादन में वृद्धि संभव है. इसके साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए फसल प्रबंधन के जरूरी उपाय भी बताए गए.

किसानों के बीच उन्नत बीज और खाद का हुआ वितरण

अभियान के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे किसानों के बीच विभिन्न कृषि उपादानों जैसे उन्नत बीज, खाद एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, ताकि उन्हें खेती में मदद मिल सके.

आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आय बढ़ाएं किसान: बीडीओ

बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश रंजन ने कहा कि विभाग किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस कार्यक्रम में आत्मा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रखंड कृषि समन्वयक मुकेश कुमार अकेला के अलावे क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Also Read: औरंगाबाद में राजद नेता अनिल यादव उर्फ टाइगर पर FIR, ….. पर दिया था धरना

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन