दाउदनगर-हसपुरा रोड जर्जर, लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 6:01 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर-हसपुरा पथ जर्जर होने से कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दाउदनगर से संसा होकर हसपुरा जाने में 16 किलोमीटर की दूरी होने के कारण प्राय: लोग इसी रास्ते से हसपुरा जाना पसंद करते हैं. लेकिन, सड़क जर्जर होने के कारण बाइक चालक पचरूखिया होकर हसपुरा […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). दाउदनगर-हसपुरा पथ जर्जर होने से कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दाउदनगर से संसा होकर हसपुरा जाने में 16 किलोमीटर की दूरी होने के कारण प्राय: लोग इसी रास्ते से हसपुरा जाना पसंद करते हैं. लेकिन, सड़क जर्जर होने के कारण बाइक चालक पचरूखिया होकर हसपुरा जाते हैं. गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह व महेंद्राचक निवासी कामेश्वर सिंह ने बताया कि बालू व मिट्टी लदे गाडि़यों के चलने के कारण सड़क जगह-जगह टूट गयी है. इस पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










