प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2014 6:01 PM
ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय एकौना की रसोइया सबिता देवी ने प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पर मानदेय नहीं देने का आरोप लगायी है. इसके कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न है. रसोइया ने थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ मामले की जांच की जा रही […]
ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय एकौना की रसोइया सबिता देवी ने प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पर मानदेय नहीं देने का आरोप लगायी है. इसके कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न है. रसोइया ने थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ मामले की जांच की जा रही है. रसोइया ने दिये आवेदन में बताया है कि आठ दिसंबर को विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने गये तो प्रधानाध्यापक ने एमडीएम बनाने से रोक दिया. साथ ही, मारपीट व अभद्र व्यवहार कर विद्यालय से बाहर निकाल दिया. इस संबंध में प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










