चेहल्लुम के अवसर पर निकला जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 7:02 PM
नवीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत नवीनगर के शिवराजपुर गांव से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए खेल का नुमाइश किया गया. नवीनगर थाना परिसर में भी चेहल्लुम जुलूस में शामिल लोगों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया गया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा जुलूस कमेटी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित […]
नवीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत नवीनगर के शिवराजपुर गांव से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए खेल का नुमाइश किया गया. नवीनगर थाना परिसर में भी चेहल्लुम जुलूस में शामिल लोगों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया गया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा जुलूस कमेटी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सहयोग राशि प्रदान किया गया. गाजे-बाजे की धुन पर जुलूस में शामिल सभी लोग या अली या हुसैन के नारे बुलंद कर रहे थे. न्यू एरिया बस स्टैंड मंगल बाजार, शनिचर बाजार के रास्ते जनकपुर पोखरा, परसिया मसजिद पहुंची, जहां घंटों लाठी, बाना, तलवारबाजी आदि विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया. मोहम्मद शमशाद ने बताया कि चेहल्लुम नवीनगर मंे पहली बार शिवराजपुर द्वारा निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










