चेकिंग अभियान में छह मोटरसाइकिल जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में एसआइ गोपाल कुमार द्वारा उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग के दौरान लगभग आधे दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. जिसे बाद में कागज दिखाने के बाद छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) नवीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में एसआइ गोपाल कुमार द्वारा उत्तर कोयल नहर सिंचाई कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग के दौरान लगभग आधे दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. जिसे बाद में कागज दिखाने के बाद छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उग्रवादियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए इस पर रोक लगाने व घटनाओं पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार जारी रहेगा. वाहन चेकिंग के दौरान कई चालकों को छोटी-मोटी गलतियों पर सुधार करने का निर्देश दिया गया. हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस,जूता आदि पहन कर वाहन चलाने की नसीहत दी गयी. वाहन का कागजात साथ लेकर चलने को कहा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन