दानिका म्यूजिक कॉलेज में हुई जांच परीक्षा(फोटो नंबर-18)कैप्शन- परीक्षा में शामिल संस्थान के छात्र-छात्राएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)दानिका सांस्कृतिक संस्थान की एक इकाई दानिका म्यूजिक कॉलेज में रविवार को जांच परीक्षा आयोजित की गयी. यह जांच परीक्षा जिला मुख्यालय के अलावे देव प्रखंड स्थित शाखा में भी आयोजित की गयी. इसमें कुल 96 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. संस्थान के निदेशक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि दानिका म्यूजिक कॉलेज में पिछले […]
औरंगाबाद (कोर्ट)दानिका सांस्कृतिक संस्थान की एक इकाई दानिका म्यूजिक कॉलेज में रविवार को जांच परीक्षा आयोजित की गयी. यह जांच परीक्षा जिला मुख्यालय के अलावे देव प्रखंड स्थित शाखा में भी आयोजित की गयी. इसमें कुल 96 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. संस्थान के निदेशक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि दानिका म्यूजिक कॉलेज में पिछले माह से संगीत में थ्यूरी की पढ़ाई शुरू की गयी थी. उसी से संबंधित सभी शाखाओं में जांच परीक्षा आयोजित की गयी है. इस परीक्षा का परीक्षाफल अगले रविवार को घोषित की जायेगी. जांच परीक्षा में देव प्रखंड के अलावे झारखंड के हरिहरगंज के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया. निदेशक ने कहा कि इस जांच परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चे थ्यूरी में क्या पढ़ाई कर रहे हैं, इसकी जांच हो जाये. साथ ही, कमजोर बच्चे भी चिह्नित हो जायेंगे और उन बच्चों विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संस्थान में संगीत शिक्षक के अभ्यर्थी भी आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं. इस मौके पर रामानुज पांडेय, राम ध्यान कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










