रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी(फोटो नंबर-17)कैप्शन- जख्मी लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)फेसर थाना क्षेत्र के बराही सिमरा गांव में रविवार की दोपहर रास्ता विवाद को लेकर मारपीट की घटना में राजेंद्र लाल व नागेंद्र लाल जख्मी हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां के चिकित्सकों ने जख्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए वार्ड में भरती […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)फेसर थाना क्षेत्र के बराही सिमरा गांव में रविवार की दोपहर रास्ता विवाद को लेकर मारपीट की घटना में राजेंद्र लाल व नागेंद्र लाल जख्मी हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां के चिकित्सकों ने जख्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए वार्ड में भरती कर इलाज प्रारंभ कर दिया. जख्मी राजेंद्र लाल ने बताया कि मेरे रास्ते को गांव के ही मदन यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव द्वारा बंद किया जा रहा था. इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे से प्रहार का मारपीट करना शुरू कर दिये, जिससे हम दोनों जख्मी हो गये. घटना से संबंधित सूचना फेसर थाने की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन