सेविका-सहायिका संघ की अध्यक्ष बनीं श्रीकांति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

(फोठो नंबर-11) परिचय- संघ का गठन करते जिलाअध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व अन्य.अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय के चिल्हकी हाइस्कूल में रविवार को अखिल भारतीय सेविका-सहायिका संघ का गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व संचालन सचिव रवींद्र कुमार सिंह ने किया. बैठक में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिकाएं शामिल हुईं. इसमें […]

विज्ञापन

(फोठो नंबर-11) परिचय- संघ का गठन करते जिलाअध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व अन्य.अंबा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय के चिल्हकी हाइस्कूल में रविवार को अखिल भारतीय सेविका-सहायिका संघ का गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व संचालन सचिव रवींद्र कुमार सिंह ने किया. बैठक में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिकाएं शामिल हुईं. इसमें सर्वसम्मति से श्रीकांति तिवारी को अध्यक्ष और सरोज कुमारी को सचिव बनाया गया. उपाध्यक्ष सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष नसरीन जहां परवीन, उप सचिव उषा रानी शर्मा, संयोजिका रेणु सिन्हा, उप संयोजिका ललिता सिंह, प्रवक्ता मोहम्मद मुसलिम कादरी व उप प्रवक्ता मंजू देवी मनोनीत की गयीं. शीला कुमारी, प्रेमशीला देवी, साधु सिंह और संतोष कुमार साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. मृदुला देवी को संरक्षक व सत्येंद्र कुमार को परामर्श दाता बनाया गया. अध्यक्ष ने बताया कि संघ का गठन सेविका -सहायिकाओं के निदान के उद्देश्य से किया गया. बैठक में कोषाध्यक्ष सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि सेविका- सहायिका के सेवा नियमित करने, पेंशन लागू करने, जीवन बीमा कराने के साथ पदाधिकारियों से शोषण मुक्त करने के लिए संघर्ष करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन